Advertisement
गुजरात में कार झील में गिरी, 4 लोगों की मौत और 1 लापता

एक अधिकारी ने कहा, "कार चालक ने रात के दौरान रोड की स्थिति को गलत तरीके से समझा होगा और अनजाने में वाहन को झील में चला दिया, क्योंकि बारिश के कारण साइड की सड़क पर पानी भर गया था।"
इन पांचों की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है। ये सभी करीबी दोस्त थे। 18 सितंबर की रात को राजस्थान से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी।वे अहमदाबाद के नरोदा क्षेत्र की ओर जा रहे थे, जिनमें से चार नरोदा के रहने वाले थे और एक गौरांग भट्ट दशेला गांव का निवासी था। समूह कुछ दिन पहले एक कार में राजस्थान की छुट्टियों की यात्रा पर निकला था।चारों लोगों के शव गांधीनगर जिले के दशेला गांव के पास झील से बरामद कर लिए गए हैं। लापता कार सवार का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


