Advertisement
फरीदाबाद के अस्पताल में कैंसर पीडि़त बच्ची को बचाया गया

डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के माता-पिता को बताया कि बच्ची को जटिल सर्जरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस सर्जरी के जरिए कर्णमूलीय कैंसर को हटा दिया जाएगा और गर्दन नोड्स हटाया जाएगा। सर्जरी को लेकर चिकित्सक तनाव में थे।
कैंसर केयर विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा, ‘‘यह सर्जरी जटिल जरूर थी, लेकिन हम मरीज की जान बचा पाएं। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए बच्ची को नियमित रूप से रेडिएशन दिया जा रहा है। जो माता-पिता यह सोचते हैं कि कैंसर लाइलाज है तो यह सर्जरी उन लोगों के लिए सीख है। कम उम्र में कैंसर लाइलाज नहीं होता है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



