केजरीवाल सरकार ने अचानक खर्च किए हजार करोड़, CAG ने की खिंचाई, उठाए सवाल
khaskhabar.com: बुधवार, 04 दिसम्बर 2019 10:40 AM (IST)
कैग ने आगे कहा है कि ऑडिट के दौरान पता चला कि 2017-18 में 26 मदों में
कुल 1404.51 करोड़ रुपए खर्च हुए, जिसमें से 1101.26 करोड़ रुपए अंतिम
तिमाही (जनवरी, फरवरी और मार्च) में खर्च हुए। इसमें से सिर्फ एक महीने
यानी मार्च 2018 में ही 1064.55 करोड़ रुपए खर्च किए गए। सीएजी ने कहा है
कि अंतिम तिमाही और खासतौर से मार्च में इतनी जल्दबाजी में खर्च हुई धनराशि
से पता चलता है कि नियमों का पालन नहीं हुआ। सीएजी की यह रिपोर्ट लोकसभा
में 2 दिसंबर को पेश की गई।
(IANS)