Cabinet minister distributed 25 tricycles from his earnings to the disabled needy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांग ज़रूरतमंदों को अपनी कमाई से बांटी 25 ट्राई साइकिल

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2023 6:23 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांग ज़रूरतमंदों को अपनी कमाई से बांटी 25 ट्राई साइकिल
चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतनसिंह जौड़ामाजरा ने बुधवार को समाना में अपनी कमाई से दिव्यांग ज़रूरतमंदों को 25 ट्राई साइकिल बाँटी। गरीब, जरूरतमंद, बेसहारा और अन्य दिव्यांगजनों को समाज का अहम हिस्सा बताते हुये मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करके रंगों के त्योहार ’होली’ को सही अर्थों में मनाएं। कैबिनेट मंत्री ने ग़ैर-सरकारी संगठनों को भी हर संभव तरीके के साथ दिव्यांगजनों की मदद करने के लिए आगे आने को कहा। ताकि इन लोगों के जीवन में खुशियों के रंग भरे जा सकें। दिव्यांगजन भी समाज के अन्य वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल सकें। जौड़ामाजरा ने कहा कि होली के त्योहार का अर्थ सिर्फ़ एक-दूसरे पर रंग डालना नहीं है, बल्कि संभव साधनों के साथ ज़रूरतमंदों की मदद करना भी है। जिससे उनका जीवन खुशियों से भरा जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement