Advertisement
उपचुनाव : भाजपा, कांग्रेस और बसपा में नामों पर मंथन, चंद्रशेखर आजाद ने उतारा उम्मीदवार

वहीं, कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस और सपा के गठबंधन के चलते कई पुराने कांग्रेसी भी इस चुनाव में दम भरते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई नाम मैदान में नहीं लाया गया है।
इन सबसे अलग बसपा भी जातीय समीकरण में संभावनाएं तलाश कर रही है। एक तरफ जहां बसपा का अपना कोर वोटर है और वहीं दूसरी तरफ अन्य समाज के लोग हैं। इनके समीकरण को देखते हुए बसपा अभी नाम पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार बसपा प्रत्याशी को सोच-समझकर मैदान में लेकर आएगी।
इन सबके बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी काफी पहले ही गाजियाबाद सीट से सत्येंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वे तभी से जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
गाजियाबाद में विधानसभा चुनाव में कुल 4 लाख 61 हजार 360 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें से 2,54,017 पुरुष और 2,073,14 महिला मतदाता हैं। इनके अलावा 2,388 दिव्यांग मतदाता भी हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


