Bus travel of students risking their lives, video goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस से लटके विद्यार्थियों का वीडियो वायरल

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2022 12:28 PM (IST)
बस से लटके विद्यार्थियों का वीडियो वायरल
नोएडा । नोएडा में बस के ऊपर सफर कर रहे विद्यार्थियों का वीडियो सामने आया है। इसमें विद्यार्थी बस की छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वे बस पर लटक रहे हैं और चलती बस से उतर और चढ़ रहे हैं। अपनी जान को जोखिम में डालकर ये विद्यार्थी इस तरीके से रोजाना सफर करते हुए दिखाई देते हैं। रोजाना शाम को सेक्टर 57 के पास यह बस निकलती है। इसमें विद्यार्थी इसी तरीके से लटके और छत पर चढ़े हुए दिखाई देते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई नहीं करते। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि इवनिंग स्कूल से वापस लौटते समय विद्यार्थी घर जाने के लिए पब्लिक बस सहारा लेते हैं। भीड़ ज्यादा होने की वजह से और कम पैसे देने के कारण यह विद्यार्थी बस में लटक कर और ऊपर बैठकर सफर करते हैं। बस रोजाना इसी तरीके से खचाखच भरी हुई कई चौराहों को पार करती है, लेकिन ट्रैफिक कर्मचारी रोकटोक नहीं करते। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement