Bus accident in MP, 10 innocent school student injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मप्र के नीमच में बस पलटी, 10 स्कूली बच्चे घायल

khaskhabar.com:
मप्र के नीमच में बस पलटी, 10 स्कूली बच्चे घायल
नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार सुबह एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। मनासा थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने आईएएनएस को बताया, सोमवार सुबह आंतरी माता से मनासा की ओर जा रही मिनी बस देवरी ख्वासा के पास अनियंंित्रत होकर पलट गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। चार बच्चों का मनासा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार स्कूली बच्चों में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। चार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
(IANS)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement