Burned an effigy of Pakistan -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान का पुतला फूंका

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:59 PM (IST)
पाकिस्तान का पुतला फूंका
नारनौल । पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए जा रहे आंतकी हमलों को लेकर सोमवार को शहर के पीजी कालेज के युवाओं का भी खून खौल उठा और उन्होंने कालेज से प्रदर्शन कर राजीव चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। कालेज में एकत्रित हुए सभी छात्रों ने सर्वप्रथम उड़ी आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद सभी छात्र कालेज से प्रदर्शन करते हुए व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए राजीव चौक तक आए और वहां उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर अपना कड़ा विरोध जताया। ]छात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र शुभम कौशिक ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जब भी पाकिस्तान से प्यार से बात की है उसने इसका जवाब हमारे देश पर हमला करके दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारी चुप्पी का नाजायज फायदा उठा रहा । छात्र ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे उड़ी सेक्टर पर रविवार सुबह हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में हमारे 17 जवान शहीद हो गए और 20 से अधिक जवान घायल हो गए। छात्रों ने कहा कि पाकिस्तान से हमने बहुत नरमाई बरत ली अब उसे इसका करारा जवाब देने का समय आ गया है। छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव से पहले कहते थे कि यदि पाकिस्तान एक सिर काटेगा तो हम भी बदले में उसके दो सिर काटेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री अपना 56 इंच का सीना दिखाए और पाकिस्तान को उसकी करनी का करारा जवाब दे। इस मौके प्रमुख रूप से अनुराग, विशाल, गोरव, गोपाल, जितेंद्र, प्रदीप, रोहित, अनिल, राहुल, लोकेश, अनूप, संजय तथा दीपक आदि आदि सहित काफी संख्या में कालेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement