Burhanpur: A battery operated scooter suddenly caught fire, the driver saved his life by jumping off.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुरहानपुर : चलती बैटरी स्कूटी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान।

khaskhabar.com: रविवार, 06 अप्रैल 2025 6:18 PM (IST)
बुरहानपुर : चलती बैटरी स्कूटी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान।
बुरहानपुर। शहर के लालबाग क्षेत्र स्थित गोपाल नगर और अर्जुन नगर के बीच रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक बैटरी चालित स्कूटी में अचानक आग लग गई। गाड़ी से धुआं उठता देख चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement