BSF arrested a smuggler and recovered gold worth 40 lakhs from Bangladesh border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 40 लाख का सोना बरामद किया

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2022 12:31 PM (IST)
बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 40 लाख का सोना बरामद किया
नई दिल्ली । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर बंगाल की भारत बांग्लादेश सीमा से एक तस्कर को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख के 7 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि रविवार को एक खुफिया इनपुट के आधार पर रायगंज सेक्टर के तहत बीएसएफ की 61वीं बटालियन के जवानों ने एक भारतीय नागरिक को सात सोने की बिस्कुट के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर पतिराम इलाके से बस से मालदा जा रहा था, उसी वक्त बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए भारतीय का नाम प्रशांत विश्वास है। इसके पास से 7 सोने के बिस्कुट जिसका बजन 816.360 ग्राम है, बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 40 लाख 65 हजार 472 आंकी गई है। संभावना है कि ये सोना बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया था। बीएसएफ ने पकड़े गए तस्कर और सोने को आगे की जांच के लिए स्थानीय कस्टम विभाग को सौंप दिया है। वहीं ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये सोना कहां भेजा जाना था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement