Advertisement
बिहार में विधानसभा की एक सीट के लिए महागठबंधन में टूट !, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि अभी इस मसले पर बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इस पर विचार किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष भले ही इस मसले पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं कि लेकिन कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम प्राकशित नहीं करने की शर्त पर कहते हैं कि कांग्रेस दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक कुमार या उनके बेटे को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।
पिछले विधानसभा में कुशेश्वरस्थान से जदयू के प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार को करीब सात हजार मतों से पराजित किया था।
इधर, महागठबंधन में आई दरार के बीच विरोधी भी अब कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे है।
भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने राजद पर इसी बहाने कांग्रेस को उसकी हैसियत बताने का आरोप लगाते हुए कहा, "राजद पहले से ही इस बात को लेकर परेशान है कि कांग्रेस लगातार उसकी छत्रछाया से बाहर निकलने के लिए मशक्कत कर रही है। कांग्रेस द्वारा कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल कराना इसी रणनीति का हिस्सा है।"
इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दो नवंबर को परिणाम घोषित होगा। प्रत्याशी आठ अक्टूबर तक नामांकन का पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


