Brahmasar Palit hiking association in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैदल यात्रा संघ का 2 को ब्रह्मसर तीर्थ पर होगा संघ माल महोत्सव

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 10:17 PM (IST)
पैदल यात्रा संघ का 2 को ब्रह्मसर तीर्थ पर होगा संघ माल महोत्सव
बाड़मेर। बाड़मेर से ब्रह्मसर पालित पैदल यात्रा संघ तेरहवें दिन स्वर्ण नगरी जैसलमेर से 15 किमी पहले वरघोड़े के साथ तेमडेराय मंदिर पहुंची। वहां जैन श्री संघ जैसलमेर द्वारा भव्य स्वागत के साथ संघ ने प्रवेश किया। पैदल यात्रा संघ समिति के संयोजक पारसमल धारीवाल व प्रचार-प्रसार सहसंयोजक कपिल मालू ने बताया कि कुशल दर्शन मित्र मंडल ब्रह्मसर ग्रुप की ओर से बाड़मेर से ब्रह्मसर पैदल यात्रा संघ उपाध्याय प्रवर मनोज्ञसागर म.सा. की प्रेरणा व प्रवर्तिनी शशिप्रभा म.सा. के पावन निश्रा में 17 दिसंबर को बाड़मेर से रवाना हुआ, जो तेरहवें दिन गुरुवार को तेमडेराय माताजी मंदिर पहुंचा। इसके बाद संघ पड़ाव स्थल पहुंचा। वहां जिन मंदिर दर्शन, एकासना, प्रवचन, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण आदि के कार्यक्रम हुए।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement