Advertisement
अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया को बाढ़ से बचाने के लिए चारदीवारी बनाई जाएगीः अनिल विज

विज ने अधिकारियों को अंबाला की इंडस्ट्रियल एरिया की सडकों, ड्रेनेज सिस्टम के साथ-साथ बिजली इत्यादि की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। गृहमंत्री ने प्लाट जोनिंग के संबंध में कहा कि प्लाट जोनिंग के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। इसी प्रकार, गत मानसून के दौरान औद्योगिक एरिया में हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में विज ने बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया।
बैठक में अधिकारियों ने विज को अवगत कराया गया कि आईआईटी, रूडकी से अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया की चारदीवारी की फाइनल रिपोर्ट आगामी 15 नवंबर तक आ जाएगी। इसके पश्चात निविदा प्रक्रिया को आंरभ कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने गृहमंत्री को अवगत कराया कि इण्डस्ट्रियल एरिया को बाढ से बचाने के लिए टांगरी नदी के तटबंध को सुदृढ कर ऊंचा करने का काम भी किया जाएगा ताकि आने वाले समय में किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
बैठक में अधिकारियों ने गृहमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा सभी पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को अपग्रेड करने की योजना है जिसके अंतर्गत अंबाला के औद्योगिक एरिया को प्राथमिकता पर अपग्रेेड करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा, इण्डस्ट्रियल एरिया में सडकों को दुरूस्त करने के लिए कार्य आंबटित किया जा चुका है। इसके अलावा, इण्डस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था को लेकर भी निर्णय लिया गया है जिसके तहत एसोसिएशन के सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाएगी, जो सफाई इत्यादि का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित को भुगतान करने की अनुमति देगी।
उल्लेखनीय है कि अंबाला का इण्डस्ट्रियल एरिया बहुत पुराना है और यहां पर लगभग 130 इकाइयां संचालित है। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण तथा महानिदेशक शेखर विद्यार्थी, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक यश पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा अंबाला इण्डस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


