Bombings in Afghan capital kill 2 people, injure 2 reporters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबुल में सिलसिलेवार 3 बम धमाके, 2 लोगों की मौत, 24 घायल

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2019 10:00 PM (IST)
काबुल में सिलसिलेवार 3 बम धमाके, 2 लोगों की मौत, 24 घायल
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल रविवार को सीरियल बम धमाकों से दहल उठी। इन धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एफे न्यूज को बताया कि पहला धमाका पश्चिमी काबुल में सुबह 7.50 बजे हुआ जब एक मिनीबस में लगे बम में विस्फोट हुआ। दूसरा और तीसरा बम विस्फोट भी इसी इलाके में हुआ। पहले धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पांच संवाददाता और सुरक्षाकर्मी इसके बाद हुए धमाकों में घायल हो गए। किसी भी समूह ने इन वारदातों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement