Bohra youth bid farewell to their pilgrims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बोहरा यूथ ने दी अपने हाजियों को विदाई

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2023 9:07 PM (IST)
बोहरा यूथ ने दी अपने हाजियों को विदाई
उदयपुर। सुधारवादी बोहरा यूथ समाज ने रविवार को अपने समाज के 49 हाजियों की सामूहिक विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया। बोहरावाड़ी स्थित मस्जिद वजीहपुरा में मुल्ला पीर अली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हाजियों को वरिष्ठ समाजजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भावभीनी विदाई दी। दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मनसूर अली ओड़ा वाला ने बताया कि मस्जिद वजीहपुरा में सुबह 9 बजे से ही हज यात्री अपने परिजनों सहित पहुंच गये। जहाँ दाऊदी बोहरा जमाअत और बोहरा यूथ गर्ल्स विंग के सदस्यों ने हाजियों को बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर दी उदयपुर अर्बन को—ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की और से सभी हाजियों को हदिया पेश किया गया। समारोह की शुरुआत हाजी मुल्ला पीर अली द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इस अवसर पर सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी के अध्यक्ष आबिद अदीब, दाऊदी बोहरा जमाअत के सचिव ज़ाकिर हुसैन पंसारी ने सभी हाजियों से अपने समाज और देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ का आग्रह किया। इसके बाद मस्जिद वजीहपुरा मस्जिद से बैंड-बाजों के साथ हाजियों का जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोंगों ने हाजियों को शर्बत पिलाया और उन पर पुष्प वर्षा की। मस्जिद रसूलपुरा में सभी ने नमाज़ ज़ोहर अस्र और शुक्र की नमाज़ अदा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement