bogus topper Ruby Roy wrote poetry, names of the movies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फर्जी टॉपर रूबी राय ने लिखे थे शायरी,फिल्मों के नाम

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 2:33 PM (IST)
फर्जी टॉपर रूबी राय ने लिखे थे शायरी,फिल्मों के नाम
पटना। बिहारविद्यालय परीक्षा समिति के इंटर टॉपर घोटाले में एक नया खुलासा हुआ है। इंटर टॉपर्स घोटाले में आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय की आंसरशीट्स सामने आई हैं। रूबी ने ओरिजिनल कॉपी में शायरी लिखी थी। एक आंसरशीट में 101 फिल्मों के नाम लिखे थे। हिंदी की कॉपी में 300 बार तुलसीदासजी लिखा था।एसआईटी ने आर्ट्स टॉपर रूबी राय की कॉपियों की एफएसएल जांच कराई तो कॉपी में रूबी की हैंडराइटिंग नहीं मिली। मतलब, परीक्षा में रूबी बैठी। उसने कॉपियां भी लिखीं पर जब राजेंद्रनगर बालक उच्च विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र तक कॉपियां आईं तो बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की मिलीभगत से उसे बदल दिया गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement