bodies of missing students of Kanpur recovered in Etawah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर से लापता छात्राओं के शव इटावा में बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 2:41 PM (IST)
कानपुर से लापता छात्राओं के शव इटावा में बरामद
इटावा |कानपुर जिले के रनिया इलाके से लापता हुई तीन छात्राओं में से दो का शव पुलिस ने गुरुवार तड़के इटावा जिले से बरामद कर लिया। दोनों 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय योगिता और 17 वर्षीय हिमानी सोमवार को कानपुर के रनिया इलाके से लापता हुई थीं। दोनों को आखिरी बार स्कूल जाते समय देखा गया था। वहीं, इसी दौरान लापता हुई तीसरी लड़की लक्ष्मी का कोई पता नहीं चला है। लापता लड़कियों के परिजनों ने बुधवार को रनिया पुलिस थाने के बाहर काफी हंगामा किया था जिसके बाद थाना प्रभारी रामकृष्ण गंगवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं के शव बरामद होने के बाद परिजनों की तहरीर पर कुलदीप सिंह नामक एक शख्स और अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement