BMS associated to RSS, not happy with budget-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस का श्रमिक संघ बजट से नाखुश

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 7:37 PM (IST)
आरएसएस का श्रमिक संघ बजट से नाखुश
नई दिल्ली। आरएसएस से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने बुधवार को आम बजट पर नाखुशी जाहिर की है और कहा है कि बजट में कामगारों, वेतनभोगियों और गरीबों की अनदेखी की गई है। बीएमएस ने आम बजट 2017-18 की फिर से समीक्षा करने की मांग भी की है। बीएमएस के महासचिव वृजेश उपाध्याय ने कहा,असंगठित क्षेत्र, सरकारी योजनाओं के तहत काम करने वाले मजदूरों और अन्य क्षेत्रों के श्रमिकों से जुडे मुद्दों-उनके पारिश्रमिक में वृद्धि तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना-को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। बीएमएस ने अपने संबद्ध संगठनों से बजट के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का निर्देश भी दिया है और बजट प्रस्तावों पर फिर से विचार करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने नोटबंदी का समर्थन करने वाले आम नागरिकों के लिए मुआवजे की भी मांग की।
उपाध्याय ने कहा कि वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा घोषित लक्ष्यों की पूर्ति में बजट असफल प्रतीत हो रहा है। नोटबंदी से बडी मात्रा में राजस्व इकटा हुआ है, लेकिन इसे सामाजिक खर्च में इस्तेमाल नहीं किया गया। नोटबंदी के कारण बडी संख्या में श्रमिकों को शहर छोडकर वापस गांव जाना पडा, लेकिन इस मुद्दे पर बजट में कोई बात नहीं आई। (आईएएनएस)

[@ यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement