khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 12:15 PM (IST)
पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में बलूचिस्तान का
जिक्र किया था और तभी से बलोचों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और तेज कर
दिए हैं। इसी भाषण के चलते 28 अगस्त को पीएम मोदी के बयान के खिलाफ
बलूचिस्तान की असेंबली में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया
था।
बलूचिस्तान में लहराया था भारत का तिरंगा
एक हफ्ते पहले
बलूचिस्तान में आजादी के समर्थकों ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
किया था और भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया था। इन लोगों ने बलूचिस्तान के
शहीद कहे जाने वाले नेता अकबर बुगती के साथ पीएम मोदी की तस्वीर भी लहराई
थी।