Advertisement
भाजपा के सुशील मोदी ने राजद से पूछे सवाल, क्या इस्लाम, ईसाई धर्म प्रचारकों के खिलाफ बयान दे सकते हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में लौटते ही राजद एक तरफ हिंदू संस्कृति, राम मंदिर, रामचरित मानस, धीरेंद्र शास्त्री जैसे संतों और ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहा है, तो दूसरी तरफ एम-वाई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों तक को जेल से रिहा करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब महागठबंधन के एक एमएलसी ने पूरे देश को कर्बला (युद्ध भूमि) बना देने की धमकी दी, तब क्या यह नफरती बयान नहीं था? राजद ने उस बयान की निंदा करने का भी साहस नहीं दिखाया।
उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचार के कारण राजद सत्ता से बाहर होती है, तब इन्हें हवन-पूजन, मंदिर, काशी-वृन्दावन और ब्राह्मणों की याद आती है, लेकिन सत्ता मिलते ही ये लोग अहंकार में आकर ब्राह्मणों को विदेशी बताने लगते हैं।
मोदी ने कहा कि यदि राजद ' ए टू जेड ' की पार्टी है, तो हाल में जिन पदाधिकारियों की घोषणा हुई, उनमें एक भी ब्राह्मण क्यों नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


