Advertisement
झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा की पहली लिस्ट करेंगे जारी : हिमंत बिस्वा सरमा

एक सवाल के जवाब में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 10 प्रतिशत सीट ऐसी हैं, जहां भाजपा में शामिल रहे लोग, जो भाजपा छोड़कर चले गए, उन्हें लाना है। हर चुनाव में पार्टी को मजबूती देनी है।
उन्होंने कहा कि शीट शेयरिंग के बाद जो सीट हमारे पास होंगी, हम उन सीटों पर बाहर से कितने प्रत्याशी लाएंगे, 5 से 6 सीटों पर हम बाहरी प्रत्याशी ला सकते हैं, इससे ज्यादा तो नहीं ला सकते। हरियाणा में चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस ने भाजपा नेता अशोक तंवर को कांग्रेस ज्वाइन कराई थी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में आजसू पार्टी के साथ बहुत अच्छे से बातचीत हुई है, कहीं कोई टकराव नहीं है। एक सीट को लेकर कुछ समस्या है, जिसे हम लोग बैठकर सुलझा लेंगे। सीट का नाम नहीं बता सकता हूं। इस सीट के लिए या तो भाजपा एक कदम पीछे लेगी या फिर आजसू पार्टी। उन्होंने कहा गठबंधन भी होगा और एक साथ चुनाव भी लड़ा जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


