BJP uncomfortable to choose chief minister despite huge win in Tripura-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिपुरा में जबर्दस्त जीत के बावजूद बीजेपी को सीएम चुनने में दिक्कत?

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मार्च 2018 2:11 PM (IST)
त्रिपुरा में जबर्दस्त जीत के बावजूद बीजेपी को सीएम चुनने में दिक्कत?
अगरतला। त्रिपुरा की सत्ता पर करीब ढाई दशक से काबिज वाम दलों के किले को ढहाकर बीजेपी ने अपना परचम लहराया। लेकिन, जबर्दस्त जीत के बावजूद बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री चुनने में दिक्कत आ रही है। त्रिपुरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में बीजेपी के गठबंधन वाले दल इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आईपीएफटी के अध्यक्ष एन.सी. देबबर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर त्रिपुरा में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों में बीजेपी और आईपीएफटी गठबंधन को भारी बहुमत मिला है. लेकिन यह आदिवासी वोटों के बिना संभव नहीं हो पाता। हम आरक्षित एसटी विधानसभा क्षेत्रों में जीत की वजह से ही यह चुनाव जीत पाए हैं। आदिवासी वोटों की भावना को ध्यान में रखते हुए, यह उचित होगा कि सदन का मुखिया एसटी क्षेत्र के ही किसी विधायक को बनाया जाए और उसे ही मुख्यमंत्री बनाया जाएं। इधर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी संसदीय बोर्ड ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जुअल ओरांव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। वे मंगलवार को नव-निर्वाचित विधायकों से मिलकर सरकार बनाने पर उनकी राय जानेंगे और विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। उन्होंने कहा, इस सप्ताह सरकार का गठन होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेता शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि का निर्धारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को जानने के बाद किया जाएगा। देब ने मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार का नाम बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा, सब कुछ पार्टी तय करेगी।
दोनों दलों की संयुक्त मीटिंग कल
त्रिपुरा में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और सहयोगी दल इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की संयुक्त बैठक मंगलवार को होगी।
सीएम पद के लिए देब सबसे पसंदीदा नेता
त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा नेता हैं। देब ने माकर््सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार और पार्टी के युवा नेता अमल चक्रवर्ती को बनामालीपुर विधानसभा क्षेत्र में 9,549 मतों से पराजित किया है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे थे।
भाजपा-आईपीएफटी का 43 सीटों पर कब्जा
भाजपा-आईपीएफटी ने 18 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के शनिवार को आए नतीजों में 59 में से 43 सीटों पर कब्जा जमाया है। प्रदेश के 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं आईपीएफटी की झोली में आठ सीटें आई हैं। प्रदेश के 59 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुए थे जबकि माकपा उम्मीदवार के निधन के कारण जनजाति के लिए सुरक्षित चारीलम सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement