Advertisement
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने झुंझुनूं के घरडाना खुर्द में वीर सपूत कुलदीप सिंह राव के अंतिम दर्शन किये

झुंझुनूं,। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने वीर सपूत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव के पैतृक गांव घरडाना खुर्द (झुंझुनू) पहुंचकर उनके पिताजी और अन्य परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।
डॉ. पूनिया ने वीर सपूत कुलदीप राव के अंतिम दर्शन किये और उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
डॉ. पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, शहीद कुलदीप राव के परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए यह बहुत दुखद क्षण है। जवानों की सेवा, समर्पण और शहादत से भारत की सेना दुनिया में शीर्ष पर है। कुलदीप राव की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा, इनका शौर्य सदियों तक याद रहेगा। शेखावटी के सपूत देश की सेवा करते हैं, सीमाओं की रक्षा करते हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि, शेखावटी क्षेत्र से एक लाख से भी अधिक जवान भारतीय सेना में मां भारती की रक्षा में सेवा दे रहे हैं, ऐसी वीर प्रसूता भूमि को नमन करता हूँ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
झुंझुनूं
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features