BJP releases list of 9 mayors for civic elections, puts candidate for Manesar seat on hold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 9 मेयर की सूची, मानेसर सीट के लिए प्रत्याशी को किया होल्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 10:28 PM (IST)
निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 9 मेयर की सूची, मानेसर सीट के लिए प्रत्याशी को किया होल्ड
चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ मेयर पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में फरीदाबाद, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, सोनीपत, अंबाला और गुरुग्राम नगर निगम शामिल हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने अभी तक मानेसर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। शुरुआत में एक सूची वायरल हुई थी, जिसमें गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी को प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि बाद में जारी आधिकारिक सूची में गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा ​​को टिकट दिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि पहले वायरल हुई सूची पर हस्ताक्षर और मुहर नहीं थी, जिस कारण उसे मान्यता नहीं मिली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली ने कहा कि पार्टी ने जनसेवा के लिए मजबूत और समर्पित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को भारी समर्थन देगी और सभी प्रत्याशी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेंगे। पार्टी जल्द ही प्रचार की रूपरेखा तय करेगी और शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित हैं और चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा की रणनीति और प्रत्याशियों की लोकप्रियता को देखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement