भाजपा कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : राम माधव
khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 9:46 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी के प्रस्तावित जम्मू, लद्दाख
और कश्मीर घाटी के दौरे का जिक्र करते हुए भाजपा महासचिव ने कहा कि मोदी
राज्य में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान
का शुभारंभ करेंगे। भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। यह
निर्वाचन आयोग को तय करना है कि दोनों चुनाव एकसाथ हों, या अलग-अलग।
-आईएएनएस