BJP ready for Amit Shahs tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 7:03 PM (IST)
अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा
रोहतक। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे की तैयारियों में पार्टी जुट गई है। वीरवार को रोहतक में पार्टी के विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय समन्वयक अरविंद मेनन विशेष तौर पर मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने भी शाह के दौरे को लेकर दिशा-निर्देश दिए। अमित शाह 2 से 4 अगस्त तक हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दो दिन वे चंडीगढ़ व पंचकूला और एक दिन रोहतक में प्रवास करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि किस दिन वे किस स्थान पर रहेंगे। इस संदर्भ में रोहतक में हुई इस बैठक में प्रदेश सरकार के कामकाज पर भी चर्चा हुई और सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल को सराहा गया। साथ ही सभी जिलों में स्वच्छता अभियान चलाने और नमोमि गंगे की तर्ज पर हरियाणा में नदियों की सफाई करने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। सोशल मीडिया में पार्टी व सरकार के प्रचार को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि भाजपा, हरियाणा के प्रत्येक जिले में खुद की जमीन पर कार्यालय खोलेगी। फिलहाल 10 जिलों में जमीन फाइनल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement