Advertisement
भाजपा ने अखिलेश यादव के ‘दुर्गंध’ वाले बयान पर उठाए सवाल, कहा- ‘वह हमारी आस्थाओं पर कर रहे हैं प्रहार ’

अखिलेश यादव के 'सुगंध-दुर्गंध' वाले बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है, और जहां भगवान का निवास होता है, उन्हें (अखिलेश यादव) उनमें से बदबू आ रही है। वे भी स्टालिन की तरह हो गए हैं, जिनको सनातन में डेंगू और मलेरिया दिखाई देता था। अब अखिलेश को गौमाता में दुर्गंध आने लगी, ये आश्चर्य की बात है। नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने मुझे बधाई दी थी और कहा था कि बेटा तुमने गाय का संरक्षण किया है, ये पुण्य का काम है। अखिलेश यादव को सीएम योगी को फोन करके बधाई देनी चाहिए थी। जो काम अखिलेश सीएम रहते हुए नहीं कर पाए, वो काम सीएम योगी कर रहे हैं और गायों की सेवा के लिए पैसे दे रहे हैं।"
उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज न पढ़े जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "इस पर किसी विवाद की जरूरत नहीं है। मेरा मानना है कि हमारे कई धार्मिक नेताओं ने बहुत सकारात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने की अपील की और इसका असर दिखाई दे रहा है।"
कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह के संतों की तुलना बैल से करने वाले कथित बयान पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं, जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतों को 'अपराधी' कह रहे हैं, उनको शर्म आनी चाहिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


