BJP prepares for preparations for International Yoga Day in Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटी बीजेपी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 जून 2017 3:45 PM (IST)
लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटी बीजेपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए भाजपा ने अभूतपूर्व तैयारी की है। योग दिवस के मौके पर भाजपा के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लखनऊ में योगासन करेंगे। वहीं पार्टी ने अपने मंत्रियों और नेताओं को जिलों में रहने के निर्देश जारी किए हैं। योग दिवस पर मंत्री और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में रहेंगे। मंत्री अपने प्रभार क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ योग करेंगे। सूबे के 75 जिलों में कोई भी जिला खाली नहीं रहेगा। कई मंत्री जो दो-दो जिलों के प्रभारी हैं, वहां दूसरे नेताओं को भेजा जाएगा। पुराने दिग्गज मंत्रियों से लेकर नए और पहली बार मंत्री बने सभी इस सूची में शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement