नरसिम्हा ने कहा कि यूपीए-2 के कार्यकाल में मनमोहन सरकार के चार
मंत्रियों ने देश की आर्मी के खिलाफ गलत खबरें छपवाने की साजिश को अंजाम
दिया। सैन्य तख्तापलट की झूठी खबर अखबार में छपवाकर सेना का अपमान किया। यह
देश से गद्दारी थी। आपको बताते जाए कि द संडे गार्डियन की रिपोर्ट के
अनुसार सेना की कथित तख्तापलट की खबरों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन
सिंह ने आईबी के अधिकारियों को बुलाकर इस खबर के बारे में जानकारी चाही थी।
आईबी के अधिकारियों ने तत्कालीन पीएम को बताया कि ऐसा कोई प्रयास
नहीं किया जा रहा है। इस मामले में शामिल रहे एक अधिकारी ने संडे गार्डियन
को बताया कि आईबी ने साफ किया कि तख्तापलट की कोई प्रयास नहीं किया गया था।
कहीं भी कोई आर्मी चीफ बिना टॉप अधिकारियों के समर्थन के बिना तख्तापलट की
नहीं सोच सकता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने तख्तापलट की
साजिश की खबरें चलवाई गई। भारत की सेना को जलील करने का षडयंत्र रचा गया।
आईबी ने मनमोहन सिंह को बताया कि यह कोरी कल्पना है।