BJP officials said, elevated road is beneficial for the city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा, एलिवेटेड रोड शहर के लिए लाभदायक

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जुलाई 2024 10:12 PM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा, एलिवेटेड रोड शहर के लिए लाभदायक
- आरोप-प्रत्यारोप, आशंकाओं के बीच भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर किया मंथन उदयपुर। शहर में सिटी रेलवे स्टेशन से कलक्टर आवास तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को हाईकोर्ट से हरी झंडी के बाद से बिना आधार के आरोप-प्रत्यारोप, आशंकाओं के साथ ही उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर उस पर मंथन करने के बाद शहर के लिए लाभदायक माना।
प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर कुछ दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप, आशंकाओं, बिना आधार के कुतर्कों के बीच इस प्रोजेक्ट के फिर से विवादित होकर ठंडे बस्ते में चले जाने की स्थिति को भांपते हुए भाजपा कार्यालय में शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली की अध्यक्षता में हुई।
आपातकालीन बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिश: विचार लिए गए। चर्चा में काम में महसूस की जा रही कमियों और तकनीकी दृष्टि से ट्रॉफिक डायवर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, भीतरी इलाकों से आने वाले ट्रैफिक को जाम से बचा डाइवर्ट करने पर चर्चा कर एलिवेटेड रोड को शहर के लिए लाभदायक बताया और इसके निर्माण की सहमति दी।
साथ ही महापौर जीएस टांक का मार्गदर्शन लेते हुए अन्य विशेषज्ञों को साथ बैठाकर इसके निर्माण में खामियों की चर्चा करने का निर्णय किया। ताकि उसमें जनता में फैलाए जा रहे भ्रम की स्थिति भी दूर हो जाए। बैठक् में पदाधिकारियों ने तय किया कि व्यापारियों एवं आमजन को विश्वास में लेकर उनके साथ बैठकर पूर्ण समझाइश के साथ तकनीकी खामियों को दूर करने की व्यवस्था करते हुए इस एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए सभी की सहमति तैयार की जानी चाहिए।

प्रेशर पॉलिटिक्स से कुछ भी संभव नहीं

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि इसका विरोध अगर हो रहा है तो वह गलत है क्योंकि इस कार्य की संपूर्ण जानकारी नगर निगम में रहते हुए उपमहापौर पारस सिंघवी को हो रही है। महापौर के साथ बैठकर खामी का सुधार अपने बलबूते पर कर सकते हैं। वे स्वयं सिस्टम के एक पार्ट हैं, फिर सकारात्मक रूप से ही बात करके यह काम पूर्ण करना चाहिए। प्रेशर पॉलिटिक्स से कुछ भी संभव नहीं है।
पार्टी का जब स्टैंड बन चुका है कि एलिवेटेड रोड बनेगी और सालों साल चुनाव में एलिवेटेड रोड की बात जनता से करते हैं तो जब सब प्रकार की बाधाएं दूर हो चुकी है न्यायालय ने भी स्वीकृति दे दी है। विधानसभा में भी इस बात को मंजूर कर लिया गया है बोर्ड की बैठक में भी नगर निगम ने इसकी सहमति दे दी है तब जब यह निर्माण के कगार पर है तब इसमें रोड़ा अटकाना कतई व्यावहारिक नहीं है।
कतिपय लोग कर रहे दिग्भ्रमित करने का प्रयास
श्रीमाली ने कहा कि उनके होटल को लेकर कतिपय लोगों द्वारा दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह पहले भी एलिवेटेड रोड के पक्ष में थे आज भी एलिवेटेड रोड के पक्ष में हैं और आगे भी इसके पक्ष में खड़े रहेंगे। उदयपुर की जनता पर्यटन को आने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए यह एलिवेटेड रोड एक वरदान साबित होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement