नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने
शुक्रवार को आरोप लगाया कि आप विधायक शरद चौहान ने सदन की कार्यवाही के
दौरान उन्हें टुकडे-टुकडे कर देने की धमकी दी।
गुप्ता ने जब बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार की सीडी से जुडे विवाद पर बात की
तो चौहान ने हस्तक्षेप किया और उन्हें उनसे कुछ कहते सुना गया।