Advertisement
भाजपा नेता तरुण चुघ ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- 'खेला होवे' की राजनीति ने दम तोड़ा

घुसपैठियों को लेकर उन्होंने कहा कि टीएमसी ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन की खुलेआम अवहेलना करके बंगाल को अवैध घुसपैठियों का सुरक्षित पनाहगाह बना दिया था। भाजपा ने सत्ता संभालते ही इन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी है। बंगाल अब घुसपैठियों के निर्वासन की भूमि बनेगा। सुवेंदु सरकार ने पहले ही कदम पर दिखा दिया कि बंगाल अस्मिता को बचाने के संकल्प से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की घुसपैठिया बचाओ की नीति है, अब बंगाल स्वीकार नहीं करता। ममता बनर्जी की हताशा, निराशा और कुंठा स्पष्ट दिख रही है।
मंत्री दिलीप घोष ने भी फाल्टा चुनाव परिणाम को लेकर आईएएनएस से कहा कि अगर बंगाल में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होता तो टीएमसी पहली बार जीतने के बाद दोबारा नहीं जीतती। सीपीआई(एम) भी इसी आधार पर जीतता था। बंगाल की वास्तविक स्थिति फाल्टा में दिखाई दी। वहां कोई पुष्पा दिखाई नहीं दे रहा है और अब वहां टीएमसी का अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में टीएमसी की यही स्थिति होने वाली है।
--आईएएएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


