khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 7:32 PM (IST)
गुटबाजी आयी सामने कार्यक्रम के बाद आयोजित भोज के दौरान पार्टी की गुटबाजी साफ देखने को मिली। एक तरफ जहां महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी तमाम व्यापारियों के साथ अपने रंग में दिखे।वहीं विधायक रवि शर्मा अपने गुट के साथ हंसी ठिठोली करते दिखे। कार्यक्रम मे मौजूद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुनील अग्रवाल का उन्होंने माल्यापर्ण कर भाजपा में स्वागत किया। हालांकि सुनील अग्रवाल का कहना था कि वे एक कांग्रेसी हैं और आगे भी कांग्रेसी ही रहेंगे। हालांकि भाजपा के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। उधर इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी रही अनुराधा शर्मा के पीआरओ लकी मिश्रा की मौजूदगी भी लोगों में चर्चित रही। संख्याबल के आधार पर रहा कार्यक्रम फेलभाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन की तैयारियां बहुत दिनों से जारी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक विजय जैन बड़ी-बड़ी बातें पहले करते दिखे। उन्होंने मंगलवार को ही कार्यक्रम कराना उचित समझा। कार्यक्रम को बहुत प्रचारित भी किया गया। लेकिन भाजपाइयों के दाबे उस समय खोखले नजर आये, जब कार्यक्रम में व्यापारियों के लिये बिछाई गई 90 कुर्सियां नहीं भर पाईं।