BJP gets support from another MLA in Maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता बने, शिवसेना ने बुलाई कल विधायकों की बैठक

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 3:54 PM (IST)
Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस भाजपा विधायक दल के नेता बने, शिवसेना ने बुलाई कल विधायकों की बैठक
मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी में खींचतान के बीच भाजपा को मजबूती मिल गई है। महाराष्ट्र के एक और विधायक ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जन सुराज्य पार्टी के नेता विनय कोरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उनको समर्थन देने की बात कही है। इससे पहले युवा स्वाभिमानी पार्टी के रवि राणा, निर्दलीय विधायक गीता जैन, राजेंद्र राउत, महेश बलड़ी और विनोद अग्रवाल ने सीएम से मुलाकात की और समर्थन की घोषणा कर दी थी। इन 6 विधायकों के समर्थन के साथ ही बीजेपी को अब 111 विधायकों का समर्थन मिल गया है। भाजपा विधायक दल में देवेंद्र फडणवीस को चुना गया विधायक दल का नेता। अपडेट... - भाजपा विधायक दल में देवेंद्र फडणवीस को चुना गया विधायक दल का नेता।
-भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भाजपा और शिवसेना मिलकर ही सरकार बनाएंगे।
-शिवसेना के विधायक दलों की बैठक गुरुवार को 12 बजे बुलाई है। सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है।
- संजय राऊत मातोश्री पहुंच गए हैं। सरकार बनाने को लेकर मंथन चल रहा है।
-महाराष्ट्र के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक किशोर जोगेवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की और भाजपा को अपना समर्थन दिया।
- भाजपा महाराष्ट्र की विधायक दल की बैठक आज होगी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। यह बैठक महाराष्ट्र विधान भवन में होगी। केंद्रीय आलाकमान की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर, अविनाश राय खन्ना को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
महाराष्ट्र में सरकार बनाने में जिस ढंग से शिवसेना मोलभाव पर उतरी है, उससे भाजपा के बड़े नेता हैरान हो गए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजनीति में मोल-भाव बुरी बात नहीं है, जिसको जब मौका मिलता है, वह करता ही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि शिवसेना कितना भी लड़े, आखिर में उसे सरकार भाजपा के साथ ही बनानी है।
सूत्र बताते हैं कि शिवसेना के साथ आने पर कांग्रेस-एनसीपी की ओर से भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता से दूर रखने के लिए आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद भी दिया जा सकता है। मगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को यह डर है कि अगर बीच में कहीं आदित्य के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई तो फिर यह 'राजनीतिक भ्रूणहत्या' होगी। इन सब कारणों को देखते हुए उद्धव ठाकरे अच्छे मंत्रालय मिलने के बाद भाजपा के साथ ही सरकार बनाना मुफीद समझते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement