Advertisement
भाजपा भ्रष्टाचार रोकने में विफल, चार सालों में कुछ नहीं किया : उद्धव ठाकरे

उद्धव ने कहा, "2जी घोटाले को याद करें, इसकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया भर में हुई। इसने भारत को धरती पर सबसे भ्रष्ट राष्ट्र बताते हुए एक खराब छवि बनाई। किसी को इसका एहसास नहीं है, लेकिन हम खुद अपने देश की छवि को बिगाड़ रहे हैं। लेकिन इसके बाद क्या हुआ? वे एक भी आरोप साबित करने में विफल रहे और हर चीज महज आरोप बनी रही।"
भाजपा के साथ केंद्र व महाराष्ट्र में सरकार में होने के बावजूद शिवसेना ने अपने सहयोगी, प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दूसरों की बेहद आलोचना की है और लगातार उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के दावे को लेकर हमला करती रही है।
उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में कहा, "मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर नहीं है। यह अब लोगों का विचार है। हर बार जब कोई अच्छा काम नहीं करता है तो उस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है और अगर वह प्रदर्शन नहीं करता है तो उसकी निदा की जाती है। सबसे पहले भ्रष्टाचार साबित करें, सिर्फ लोगों पर इस तरह के आरोप नहीं लगाएं।"
उन्होंने कहा कि चुनावों में इस्तेमाल होने वाले धन का स्रोत रहस्य बना हुआ है और कोई नहीं जानता कि इतनी बड़ी मात्रा में धन कहां से आ रहा है। अन्यथा दूसरे राजनीतिक दलों को भी इससे फायदा मिल सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या लोगों ने भाजपा को 2014 में वोट देकर गलती की है? ठाकरे ने कहा, "यह वास्तव में देश के लोगों के साथ धोखा हुआ है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


