इसके उलट मोदी सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत हुआ और दुनिया
में देश का भरोसा कायम हुआ है। अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवे स्थान पर
पहुंच गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में जो घोषणाएं की हैं,
उनसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। बैंकों के विलय की
घोषणा के साथ आने वाले पांच वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़
रुपए के निवेश तथा ऑटोमोबाइल सेक्टर का भी ध्यान रखा गया है।