BJP releases manifesto for Uttar Pradesh assembly election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

BJPका यूपी घोषणापत्र,राममंदिर के लिए संवैधानिक तरीके से होगा काम

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 5:35 PM (IST)
BJPका यूपी घोषणापत्र,राममंदिर के लिए संवैधानिक तरीके से होगा काम
लखनऊ। बीजेपी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी के राष्ट्रपति अमित शाह ने इस घोषणापत्र को ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया है। इसमें जनता के समक्ष तमाम लोकलुभावन योजनाएं पेश की गईं। घोषण पत्र कार्यक्रम के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमित शाह द्वारा पेश किए गए मेनिफेस्टो में राम मंदिर और तीन तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दों को भी जगह दी गई है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पीयूष गोयल, योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बीजेपी ने मेनिफेस्टो में किसानों का लोन पूरी तरह माफ करने और भविष्य में बिना ब्याज कर्ज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा छात्रों को लैपटॉप के साथ 1जीबी डेटा भी मुफ्त दिए जाने का वादा किया गया है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र की टैगलाइन ‘गुंडामुक्त उत्तर प्रदेश, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश’ रखी है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र की बीजेपी सरकार ने ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपया ज्यादा भेजा है, लेकिन उसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अकेली केंद्र की सरकार प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। शाह ने कहा कि यूपी विकास की रेस में पिछड़ गया है। बीजेपी सत्ता में आई तो 15 साल की कमी 5 साल में पूरी कर दी जाएगी। हमारी सरकार आई तो यह जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति का खात्मा होगा। बीजेपी के घोषणा पत्र की ये हैं अहम बातें-

[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement