Advertisement
भाजपा ने 60 फीसदी ग्राम पंचायतों पर किया कब्जा : येदियुरप्पा

उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत सीटें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं।
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि उनकी पार्टी ने अधिकतम सीटें जीती हैं। इसका श्रेय उन्होंने पार्टी की विभिन्न रणनीतियों को दिया।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि ग्रामीण भारत भाजपा द्वारा लागू की गई नीतियों से निराश है। उन्होंने दावा किया, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ हैं और उन्होंने भाजपा को सबक सिखाने के लिए ग्राम पंचायत चुनावों का उपयोग किया। खबरों में कहा गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत रहे हैं।
सिद्धारमैया ने कहा, कांग्रेस हमेशा किसानों और ग्रामीण भारत के साथ मजबूती से खड़ी रही है। इससे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है और हमारी जीत की परंपरा जारी है।
बता दें कि गुरुवार को देर रात कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने शेष 36,781 सीटों के परिणामों की घोषणा की थी, जबकि बुधवार को 5,728 ग्राम पंचायतों की 54,041 सीटों के लिए परिणामों की घोषणा की थी।
बिदर जिले को छोड़कर बाकी जगहों पर मतपत्रों का इस्तेमाल होने से मतगणना में देरी हो रही थी। बिदर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का उपयोग किया था।
कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव 2020 के लिए मतगणना का काम 226 केंद्रों पर हुआ और नतीजे देर रात को घोषित किए गए।
कर्नाटक की 226 तालुकाओं की 5,728 ग्राम पंचायतों की 82,616 सीटों के लिए 2 चरणों में- 22 दिसंबर और 27 दिसंबर को चुनाव हुए थे।
–आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


