BJP appoints new state presidents in Nagaland, Meghalaya and Puducherry-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2023 3:24 PM (IST)
भाजपा ने नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागालैंड, मेघालय और पुड्डुचेरी में पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड, रिकमैन मोमिन को मेघालय और एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नागालैंड,मेघालय और पुड्डुचेरी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग पत्र जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी संगठन में बदलाव कर उसे और ज्यादा मजबूत करने के मिशन के तहत भाजपा आलाकमान ने नागालैंड प्रदेश भाजपा के अपने वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक और पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पार्टी संगठन में भी फेरबदल करते हुए रिकमैन मोमिन को मेघालय प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने पुड्डुचेरी प्रदेश संगठन में भी बदलाव करते हुए अपने राज्य सभा सांसद एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement