Bike rider robbed 24 lakh rupees in mathura -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने 24 लाख रुपये लूटे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 5:37 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने 24 लाख रुपये लूटे
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएनजी पंप के प्रबंधक की कार के शीशे तोड़कर 24.75 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी पहुंचे और जांच में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सांवरिया सीएनजी पेट्रोल पंप के मैनेजर सतेंद्र सिंह सोमवार को अर्जुन के साथ कार से दो दिन (शनिवार व रविवार) का 24,75,436 रुपये का कैश लेकर वृंदावन स्थित एक्सिस बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। रास्ते में छटीकरा रोड पर पीछे से आए दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया और तमंचे की बट से कार के शीशे तोड़ कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों की हरकत देखकर चालक ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराया और नगदी भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वृंदावन रमेश चंद्र शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
एसएसपी विनोद मिश्रा, सिटी एसपी श्रवण कुमार सिंह ने मौका का मुआयना किया। एसएसपी ने जिले की सीमा सील कर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। लेकिन अब तक फरार बदमाशों का पता नहीं लग सका है। एसएसपी ने लूटकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement