Advertisement
बिहार: धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक, राइस मिलरों एवं पैक्स से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

साथ ही एसएफसी द्वारा सीएमआर आपूर्ति के बावजूद समिति की राशि रोककर रखने से पैक्सों पर बढ़ते ब्याज बोझ तथा पैक्सों के डिफॉल्टर हो जाने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। खाद्य निगम द्वारा सीएमआर अस्वीकृति से संबंधित मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान अधिप्राप्ति हर हाल में कराई जाएगी। राईस मिलरों को अग्रिम सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पैक्स अध्यक्षों को किसानों से स्वच्छ, मिट्टी रहित एवं निर्धारित नमी मानक के अनुरूप धान संग्रहित करने का निर्देश दिया गया।
सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों एवं गुणवत्ता नियंत्रकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसानों द्वारा दिया जाने वाला धान खखरी रहित तथा स्वच्छ गुणवत्ता का हो। साथ ही, जिला प्रबंधक, खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि सीएमआर आपूर्ति के उपरांत समिति को भुगतान राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि समिति पर ब्याज का अतिरिक्त बोझ न बढ़े।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


