Bihar: Over 35 students fall ill at Munger Engineering College; suspected food poisoning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

khaskhabar.com: शनिवार, 19 सितम्बर 2026 12:17 PM (IST)
बिहार : मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में 35 से ज्यादा छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
पटना । बिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार देर शाम हड़कंप मच गया, जब 35 से ज्यादा छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों में उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण देखे गए। बीमार छात्रों को कॉलेज प्रशासन द्वारा मंगाई गई एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार और चिकित्सा के बाद अधिकांश छात्रों को छुट्टी देकर वापस हॉस्टल भेज दिया गया। एक असिस्टेंट प्रोफेसर और कॉलेज के कुछ स्टाफ सदस्य भी बीमार बताए जा रहे हैं। फूड पॉइजनिंग को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि बीमारी की असली वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा के लिए प्रसाद तैयार किया गया था। छात्रों, प्रोफेसरों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस प्रसाद को खाया था।
बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों में गुरुवार को ही लक्षण दिखने लगे थे, लेकिन शुक्रवार देर शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। कुछ ने बुखार और कमजोरी भी बताई।
एक ही समय पर हॉस्टल के कई छात्रों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और बीमार छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर कॉलेज स्टाफ के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए हॉस्टल पहुंचे। अस्पताल में डॉ. फैजुद्दीन ने छात्रों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि तीन दर्जन से अधिक छात्रों को दस्त, बुखार और कमजोरी के लक्षणों के लिए चिकित्सा सहायता दी गई।
इलाज और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें वापस कॉलेज हॉस्टल भेज दिया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि बीमारी का कारण फूड पॉइजनिंग है।
उन्होंने कहा कि प्रसाद छात्रों के साथ-साथ प्रोफेसरों और स्टाफ सदस्यों ने भी खाया था और मामले की गहन जांच की जाएगी। बीमारी के कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। डॉ. शंभू शंकर ने कहा कि जांच के दौरान अगर कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement