Advertisement
बिहार: पटना आएंगे मोहन भागवत, आरएसएस की 2 दिवसीय बैठक में लेंगे भाग

उल्लेखनीय है कि आरएसएस के कार्यो की समीक्षा और आगे के कार्यो की योजना के लिए कार्यकारी मंडल की नियमित बैठक दीपावली के समीप रहती है। इसमें प्रांत, संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा कई लोग भाग लेते हैं। इस वर्ष यह बैठक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होनी थी, लेकिन वैश्विक बीमारी कोरोना के कारण इस बैठक को स्थगित करना पड़ा।
बदलते परिवेश और सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यह बैठक अखिल भारतीय स्तर पर ना कर के क्षेत्र अनुसार की जाए। ऐसा पहली बार हो रहा है। गौरतलब है कि संघ ने अपने कार्य को सूचारू रूप से चलाने के लिए देश को 11 क्षेत्रों में बांटा हुआ है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार, झारखंड) की बैठक का आयोजन पटना में किया जा रहा है। इसी तरह से सारे देश में यह बैठकें हो रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


