Bihar launches pension scheme for poor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार ने गरीबों के लिए पेंशन योजना शुरू

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जून 2019 4:52 PM (IST)
बिहार ने गरीबों के लिए पेंशन योजना शुरू
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना का शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब लोगों को प्रति माह 400 रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे। 1 अप्रैल, 2019 से प्रभावी यह योजना का लाभ सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।
नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 18,000 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष बनाया है, जो ‘‘गरीब बुजुर्गों को सम्मान और प्रतिष्ठा देगा।’’
अभी तक पेंशन के लिए दो लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सरकार को 35 से 36 लाख आवेदन के आने की उम्मीद है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement