Bihar has become a joke due to Lalu Yadav vulgarity - Vijay Kumar Sinha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू यादव के फुहड़पन के कारण बिहार का बना मजाक- विजय कुमार सिन्हा

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 8:48 PM (IST)
लालू यादव के फुहड़पन के कारण बिहार का बना मजाक- विजय कुमार सिन्हा
पटना। राजद प्रमुख लालू यादव की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव राजनीति में हंसाने वाले लोग हैं और उनके फुहड़पन के कारण बिहार जैसे राज्य का मजाक बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहारी को मजाक बनाया है, जिसको पूरा देश ही नहीं दुनिया गंभीरता से लेती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक शब्द को विश्व गंभीरता से लेता है। पीएम मोदी भारत को आज पांचवी आर्थिक शक्ति से तीसरी आर्थिक शक्ति की ओर ले जा रहे हैं। देश की आजादी के समय बिहार नंबर वन था, उसे लालू यादव ने अंतिम पायदान पर पहुंचा दिया। उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव के कारण बिहार के नौजवानों को मजदूरी के लिए पलायन को मजबूर होना पड़ा। बिहार की बर्बादी और बिहार के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले लालू यादव बोलने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। हर बिहारी ऐसे लोगों के कारण कहीं ना कहीं शर्मसार होता है।
लालू यादव की बेटी मीसा भारती के बयान के सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका पूरा परिवार एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। लालू यादव के परिवारवाद की जिम्मेदारी इस चुनाव में समाप्त हो जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement