Advertisement
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे मोतिहारी, पुराने मित्र परवेज से की मुलाकात

उन्होंने कहा, "मेरी भी कोशिश होती है कि गांवों में जाने का मौका मिले। जहां कहीं भी गांवों से आने का आमंत्रण मिला है, वहां मैं प्राथमिकता पर जाता हूं। गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात होती है। कुछ पता चलता है तथा काफी कुछ देखने को मिलता है।"
राज्यपाल ने बताया कि परवेज मोहम्मद ने जब कहा कि उनका गांव जिला मुख्यालय से काफी दूर है, तो उन्होंने भी आने की बात कही। इसका उद्देश्य यहां आकर लोगों से मिलना है। उन्होंने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपस में प्यार, मोहब्बत और भाईचारे के साथ रहें।
बिहार के राज्यपाल ने कहा कि 2047 तक देश को 'विकसित भारत' बनाना है, उसके लिए आपस में भाईचारा, बंधुत्व और एकता बहुत ही आवश्यक है, जो यहां देखा जा रहा है। यहां सभी लोग प्यार और मोहब्बत से रहते हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया से इनकार करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं, यह काम वे करते हैं जो राजनीति में हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांव के लोगों से सहजता के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


