Advertisement
आरक्षण के मुद्दे पर बिहार सरकार की मंशा साफ, विपक्ष के आरोप बेबुनियाद : मंत्री लेसी सिंह

मंत्री लेसी सिंह ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, "विपक्षी नेताओं को जनता के बीच में आकर बात करनी चाहिए। लेकिन, वह घर बैठकर कानून-व्यवस्था पर बुलेटिन जारी कर रहे हैं। उन्हें अगर बात करनी है तो विधानसभा में आकर बात करें। विपक्ष की ओर से सवाल उठाने से सरकार की मंशा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।”
उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों से कुछ होने वाला नहीं है। बिहार की जनता सब देख रही है। बिहार में विपक्ष उदासीन हालत में है और यह बात जनता भी जानती है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की बेंच ने 65 प्रतिशत आरक्षण मामले में पटना हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "संविधान के खिलाफ हो रहे कार्य को रोका गया है और ये आगे भी जारी रहेगा।" मुख्य याचिकाकर्ता भागवत शर्मा ने कहा कि बिहार में 50 प्रतिशत से ज्यादा एसटी-एससी और ओबीसी आरक्षण नहीं बढ़ेगा। हम संविधान को मानने वाले लोग हैं और हमने ये लड़ाई जीती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


