Advertisement
बिहार चुनाव : मोतिहारी में पोलिंग बूथ पर चुनाव चिन्ह वाली पर्ची बांटने का आरोप, दो गिरफ्तार

इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए जानकारी दी, "मामले का संज्ञान लिया गया है, प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो गिरफ्तारियां की गई हैं।"
बिहार चुनाव के दूसरे चरण के बीच, राजद अपने 'एक्स' हैंडल पर कई तरह की शिकायतों को पोस्ट कर रहा है। इससे पहले राजद ने लिखा, "सत्ता नहीं चाहिए! तेजस्वी यादव को बिहार को सबसे आगे बढ़ाने का मौका चाहिए! युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का अवसर चाहिए! आज पहले मतदान, फिर जलपान! नकारा सरकार हटाने का आज पूरा करें अनुष्ठान!"
बता दें कि बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है। राज्य के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शुरुआती दो घंटे में 14.55 प्रतिशत मतदान किया गया है। सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण में 15.04 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 14.11, शिवहर में 13.94 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 13.49, मधुबनी में 13.25, सुपौल में 14.85 , अररिया में 15.34 प्रतिशत, किशनगंज में 15.81 प्रतिशत, पूर्णिया में 15.54 प्रतिशत, कटिहार में 13.77 और भागलपुर में 13.43 फीसदी वोट डाले गए हैं।
इसके अलावा बांका में 15.14 फीसदी, कैमूर में 15.08 प्रतिशत, रोहतास में 14.16, अरवल में 14.95, जहानाबाद में 13.81, औरंगाबाद में 15.43, गया में 15.97, नवादा में 13.46 और जमुई में 15.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


