Bihar: ED raids in crypto currency money laundering case; documents, laptops, computers seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : क्रिप्टो करेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी; दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 जुलाई 2024 6:34 PM (IST)
बिहार : क्रिप्टो करेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी; दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर जब्त
नालंदा। बिहार के नालंदा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने क्रिप्टो करेंसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिहारशरीफ के चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने अंबेर नईसराय, गढ़पर, अस्पताल चौक और बड़ी पहाड़ी इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई, जिसमें 'फायविन' नामक गेमिंग एप का इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर के हार्ड डिस्क बरामद किए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सूत्रों के अनुसार, क्रिप्टो करेंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय रैकेट से जुड़ा हुआ है। गेमिंग एप के जरिए करोड़ों रुपये विदेशों में भेजे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ में शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवाओं को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। ईडी और स्थानीय पुलिस इस मामले में संलिप्त अपराधियों की तलाश में जुट चुकी है।
बता दें कि 'फायविन' एप एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म है जिसमें यूजर रंगों का अनुमान लगाकर पैसे जीत सकते हैं। सही अनुमान लगाने पर चार गुना से अधिक रुपये मिलने का दावा किया जाता है, लेकिन अक्सर इस तरह के एप्स के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले सामने आते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement