Advertisement
बिहार कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी, 400 इलेक्ट्रिक बसों की होगी खरीददारी

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के ही तहत राज्य सरकार के सभी विभाग, बोर्ड, निगम तथा अन्य कार्यालयों के स्वामित्व वाले अनिवार्य स्क्रैपिंग के लिए चिन्हित 15 वर्ष पुराने सभी सरकारी वाहनों को निबंधित यान स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से स्क्रैपिंग प्रक्रिया की स्वीकृति दी गई।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में दंत चिकित्सा सेवा नियमावली 2023 को स्वीकृति दे दी गई। राज्य में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए भी फैसला लिया गया है। इसकी ब्रांडिंग राष्ट्रीय के साथ ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी। इसके तहत प्रो कबड्डी लीग की पटना टीम को बिहार वित्त नियमावली के तहत खेल प्राधिकरण की ओर से प्रायोजित किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


